---Advertisement---
Bachpan Play School, Itarsi

तीसरी लहर की तैयारी: सभी उपकरण क्रियाशील रखने निर्देश

By
On:
Follow Us

जिला स्वास्थ्य समिति ने की योजनाओं की समीक्षा

कोविड टीकाकरण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

होशंगाबाद। सभी ऑक्सीजन प्लांट (oxygen plant), ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एवं अन्य आवश्यक उपकरण पूरी तरह क्रियाशील रहे। खराब उपकरणों को तत्काल सुधार की कार्यवाही की जाए। सभी बीएमओ इस संबंध में अपनी रिपोर्ट दें।
ये निर्देश आज जिला स्वास्थ्य समिति ने ब्लाक लेबल मेडिकल आफिसर्स को दिये हैं। जिला पंचायत सीईओ मनोज सरियाम (District Panchayat CEO Manoj Sariam) की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट में यह बैठक हुई। बैठक में स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभागंंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा कर अधिकारियों को इन योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कोविड की तीसरी लहर की आशंका के दृष्टिगत सरियाम ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर समुचित तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश सभी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को दिए। उन्होंने कहा, सभी ऑक्सीजन प्लांट, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एवं अन्य आवश्यक उपकरण पूरी तरह क्रियाशील रहे। खराब उपकरणों में तत्काल सुधार की किया जाए। कोविड टीकाकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा कर सभी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर एवं स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले को ड्यू नागरिकों का टीकाकरण करने के निर्देश दिए। वैक्सीनेशन टीम आवश्यकतानुसार घर-घर जाकर भी टीकाकरण करें। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सीईओ सरियाम ने कहा कि सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएं। देर रात्रि आने वाले मरीजों को पूरी गंभीरता से इलाज हो, गर्भवती माताओं के एएनसी पंजीयन कार्य तत्परता से करें। सीईओ श्री सरियाम ने मलेरिया नियंत्रण, राष्ट्रीय कुष्ठ रोग निवारण कार्यक्रम,परिवार नियोजन आदि योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रदीप मोजेश, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ललित कुमार डेहरिया (Child Development Department Lalit Kumar Dehria), जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नलिनी गौड़ (District Health Officer Dr Nalini Gaur) सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.