इटारसी। अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा द्वारा 15 सितंबर, सोमवार को इटारसी में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक श्री यादव भवन, माता मंदिर अस्पताल के सामने, सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इसमें नर्मदापुरम संभाग के विभिन्न जिलों के यादव प्रतिनिधि शामिल होंगे।
बैठक के मुख्य अतिथि अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदीश यादव होंगे। इस कार्यक्रम में बैतूल, हरदा और नर्मदापुरम जिले के यादव प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।इस बैठक का मुख्य उद्देश्य यादव समाज की एकता को मजबूत करना और ‘अमर यादव वीर शहीद सैनिकों’ की ‘रेजांगला-कलश यात्रा’ की तैयारियों पर चर्चा करना है। यह कलश यात्रा 18 सितंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश कर रही है, जिसकी तैयारियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।
यह जानकारी अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के जिला अध्यक्ष (शहर) एडवोकेट मधुसूदन यादव, जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) राजेश यादव, श्री कृष्ण यादव समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष आर.के. यादव, प्रदेश अध्यक्ष (सांस्कृतिक प्रकोष्ठ) एडवोकेट मुकेश यादव और युवा जिला अध्यक्ष दुर्गेश यादव द्वारा दी गई।









