इटारसी। आगामी सांसद खेल महोत्सव की तैयारियों के सिलसिले में आज सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने वर्धमान स्कूल का दौरा किया। उन्होंने यहां बनाए गए खेल मैदानों और सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।
सांसद चौधरी ने इस दौरान बैडमिंटन कोर्ट, इनडोर फुटबॉल स्टेडियम और टेबल टेनिस कोर्ट का अवलोकन किया। यह खेल महोत्सव युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच प्रदान करेगा।
खेल महोत्सव में भाग लेने के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 नवंबर है। इच्छुक खिलाड़ी जल्द से जल्द अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य खेलों को बढ़ावा देना और क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखारना है।








