इटारसी। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, इटारसी द्वारा हर साल की तरह इस साल भी शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह बुधवार, 10 सितंबर, 2025 को दोपहर 2 बजे से कविवर भवानी प्रसाद मिश्र ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।
एसोसिएशन के संस्थापक शिव भारद्वाज और अध्यक्ष नटवर पटेल ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित करना है। यह आयोजन शिक्षा के महत्व और शिक्षकों के समर्पण को पहचान देने किया जा रहा है। उन्होंने सभी शिक्षकों और गणमान्य व्यक्तियों से इस समारोह में शामिल होकर शिक्षकों का हौसला बढ़ाने का आग्रह किया है।
कार्यक्रम को सफल बनाने सभी सदस्यों से संस्थापक शिव भारद्वाज, अध्यक्ष नटवर पटेल, उपाध्यक्ष नीलेश जैन, श्रीमती आरती जायसवाल, रितेश शर्मा, लोकेन्द्र साहू, सचिव प्रदीप जैन ‘चिंटू’ कोषाध्यक्ष सुश्री सरोज चौहान, सह सचिव मनोज पटेल, प्रवक्ता मंजू ठाकुर, मंच प्रभारी घनश्याम शर्मा ने आग्रह किया है।
कार्यक्रम में संरक्षक दीपक अग्रवाल, राममोहन मलैया, प्रकाश खंडेलवाल, सत्येन्द्र पाल सिंह जग्गी, मो. जाफर सिद्दीकी, हरप्रीत छाबड़ा, बीएल मलैया, आरके गौर, अशोक अवस्थी, प्रशांत चौबे, धर्मेन्द्र रणसूरमा, आमिर अंसारी, रमेश प्रधान, दीपक दुगाया, संजय अग्रवाल, श्रीकमल मैना, नंदकिशोर बड़कुर, अर्पित दीक्षित, अमन अग्रवाल, आनंद कुमार तिवारी, प्रशांत वर्मा, रूबिन फ्लिक्स, अनुराग दीवान, विजयपाल मनवानी, डीपी शुक्ला, बसंत सोनी, सुभाष दुबे, मनीता सिद्दीकी, गुंजन जैन, अनीता अग्रवाल, संध्या जैन, मीना परसाई, बरखा पटेल, अंकिता चौबे, नमिता शर्मा, श्वेता वशिष्ठ, कीर्ति कनौजिया, रश्मि भाटिया, साधना योगी, रेखा मालवीय, प्रीति साहू आदि का विशेष मार्गदर्शन मिल रहा है।









