इटारसी। मध्यप्रदेश सरकार और संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में एसटीईएम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) के क्षेत्र में योगदान कार्यक्रम के तहत प्रदेश की महिला छात्रों के लिए एक रोल माडल के रूप में सेवा करने के लिए प्रियंका पालीवाल को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सम्मानित किया है।
श्रीमती पालीवाल ने अपनी शिक्षा इटारसी में रहकर की है, बाद में उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने अन्य महाविद्यालयों में अध्ययन किया। वे विधायक डॉ. सीतासरन-कल्पना शर्मा की ज्येष्ठ पुत्री हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार और संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस प्रोजेक्ट में पालीवाल ने प्रदेश की महिला छात्राओं के लिए बेहतर काम कर इस प्रोजेक्ट में अपना सहयोग दिया, इस सहयोग पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रियंका पालीवाल को पिछले दिनों आयोजित समारोह में सम्मानित किया है।








