इटारसी। पुरानी इटारसी स्थित शासकीय कन्या माध्यमिक शाला (Government Girls Secondary School) का निरीक्षण करने के लिए दोपहर में नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे पहुंचे।
इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष पुरानी इटारसी मयंक मेहतो, वार्ड 6 के पार्षद जिमी कैथवास, युवा भाजपा नेता आलोक कैथवास, मनीष मेहतो मौजूद रहे। स्कूल की प्रधान पाठक श्रीमती चित्रा टिकरिया (Head Reader Mrs. Chitra Tikaria) ने स्थानीय पार्षद जिमी कैथवास (Councilor Jimmy Kaithvas) से स्कूल में मौजूद कुछ समस्याओं के संबंध में निराकरण कराने का निवेदन किया था।
जिमी कैथवास ने समस्याओं से श्री चौरे को अवगत कराया। स्कूल में बच्चों को होने वाली समस्या सुनकर तत्काल ही नगर पालिका अध्यक्ष स्कूल पहुंचे। स्कूल में स्कूल की प्रधान पाठक चित्रा टिकरिया, आर.के.सेजकर, शिक्षक श्री पटेल व अन्य शिक्षिकाओं से स्कूल की समस्याओं पर चर्चा की। इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष (Municipality President) स्कूल में पढ़ने वाली बच्चियों से मिले। बच्चियों के अनुशासन और पढ़ाई के तरीके को देखकर नगरपालिका काफी प्रभावित हुए। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया।
स्कूल में यह है समस्याएं
स्कूल की प्रधान पाठक ने नगर पालिका अध्यक्ष (Municipality president) को बताया स्कूल में मौजूद ट्यूबवेल 2 वर्षों से खराब है, जिसके कारण स्कूल में पानी की समस्या है। पानी ना होने से टॉयलेट की सफाई तक नहीं कर पाते हैं जिससे बच्चियों और स्कूल स्टाफ को भी काफी समस्या होती है। उन्होंने कहा कि ट्यूबवेल चालू हो जाता है तो लगभग सारी समस्याएं खत्म हो जाएंगी।
नगर पालिका अध्यक्ष (municipality president) ने ट्यूबवेल ठीक कराने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही स्कूल बिल्डिंग में आसपास से बरसाती पानी के सीपेज और स्कूल भवन के छत से पानी टपकने की शिकायत की। जिस पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री चौरे (Municipality President Mr.Chaure) ने डीईओ अरुण इंगले (DEO Arun Ingle) को फ़ोन कर यह समस्या ठीक कराने के लिए बातचीत की। इसके अलावा प्रधान पाठक ने स्कूल के टॉयलेट की सफाई के लिए नगर पालिका से सफाई कर्मचारियों को भेजने का निवेदन किया है जिस पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री चौरे ने सहमति जताई है।









