इटारसी। स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस पर सीपीई स्थित प्रूफ पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य नम्रता सरवैया के नेतृत्व में विद्यालय से एक रैली का आयोजन किया। रैली में छात्र-छात्राओं और प्रूफ पब्लिक विद्यालय की शिक्षिकाओं ने बड़े ही उत्साह व जोश से रैली में हिस्सा लिया।
इस समारोह का उद्धघाटन सीप ई कमांडेंट वह प्रूफ पब्लिक स्कूल के पैटर्न ब्रिगेडियर केजे सरवैया ने किया। इस मौके पर विद्यालय कमेटी के अन्य सदस्य वाइस चेयरमैन लेफ्टिनेंट कर्नल जे कृष्णैया एवं सेक्रेटरी लेफ्टिनेंट कर्नल संजय जुयाल भी मौजूद थे। रैली विद्यालय परिसर से शुरू होते हुए एमआई रूम, राम मंदिर, केंद्रीय विद्यालय आफिसर्स क्वार्टर से होते हुए ऑफीसर मैस और स्विमिंग पूल से होते हुए वापस विद्यालय आकर समाप्त की गई।









