इटारसी। जिला सर्व ब्राह्मण समाज (District Sarva Brahmin Samaj) द्वारा आयोजित श्री परशुराम जयंती (Shri Parshuram Jayanti) के मुख्य समारोह में सीहोर निवासी मप्र के प्रसिद्ध संत पंडित प्रदीप मिश्रा (Pandit Pradeep Mishra) शिरकत करेंगे। उनके आगमन को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक रेस्ट हाउस (Rest House) में हुई। महाराज के पारिवारिक सदस्य पं. समीर शुक्ला से संपूर्ण चर्चा हुई। महाराज श्री के आगमन और प्रवास के कार्यक्रम तय हुए। बैठक में पूर्व मंडी अध्यक्ष पंडित पीयूष शर्मा भी उपस्थित रहे। बैठक में बताया है कि 5 मई गुरुवार को भगवान परशुराम जयंती उत्सव समारोह का मुख्य कार्यक्रम इस बार गांधी स्टेडियम (Gandhi Stadium) में होगा। रात 8 बजे महाराज पंडित प्रदीप मिश्रा सीधे मंच पर आएंगे। परशुराम जी की आरती के बाद महाराज का स्वागत, अभिनंदन होगा। महाराज द्वारा आशीर्वाद स्वरूप उद्बोधन होगा। समाज के संरक्षकद्वय द्वारा महाराज जी के आगमन पर धन्यवाद ज्ञापित किया जाएगा। ठीक 9 बजे महाराज जी कार्यक्रम से विदा लेकर पुरानी इटारसी जाएंगे। यहां अपने पारिवारिक सदस्य ईशान अजय शुक्ला के प्रतिष्ठान पर कुछ देर रुक कर त्रिशला नंदन गार्डन (Trishala Nandan Garden) में पुरानी इटारसी के निवासियों से मिलेंगे।
बैठक में प्रमुख रूप से मध्यप्रदेश तैराकी संघ (Madhya Pradesh Swimming Association) के अध्यक्ष पंडित पीयूष शर्मा ने भी महाराज जी की संपूर्ण सुरक्षा के इंतजाम का भरोसा दिलाया। समाज के जिलाध्यक्ष पंडित जितेंद्र ओझा ने महाराज जी की इटारसी (Itarsi) में उपस्थिति को शहर के लिए गौरव का दिन बताकर प्रदेश सर्व ब्राह्मण समाज और नर्मदापुरम जिला सर्व ब्राह्मण समाज (Narmadapuram District Sarva Brahmin Samaj) की ओर से महाराज जी के आगमन पर कृतज्ञता व्यक्त की। तहसील अध्यक्ष सुनील बाजपेई समाज के वरिष्ठ साथी अभिषेक तिवारी, परशुराम सेना (Parashuram Sena) के नगर अध्यक्ष शैलेन्द्र दुबे, युवा शाखा के जिला उपाध्यक्ष ईशान शुक्ला द्वारा शहर के सभी निवासियों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
परशुराम जयंती के मुख्य समारोह में आएंगे पं. प्रदीप मिश्रा


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com