---Advertisement---

जनसुनवाई : एसडीएम ने सुनीं हितग्राहियों की समस्याएं, दिए तत्काल निराकरण के निर्देश

By
On:
Follow Us

इटारसी। माह के चौथे मंगलवार को आज अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीएम नीलेश शर्मा और तहसीलदार सुनीता साहनी ने स्वयं उपस्थित रहकर हितग्राहियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए।

एसडीएम नीलेश शर्मा ने बताया कि जनसुनवाई में लगभग एक दर्जन आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से ज्यादातर समस्याओं के तत्काल निराकरण के निर्देश मौके पर ही प्रदान कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से नगरीय निकाय संबंधी शिकायतें थीं। इनमें मुख्य रूप से अस्थायी अतिक्रमण की शिकायतें शामिल थीं।

इन शिकायतों के संबंध में एसडीएम नीलेश शर्मा ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को तुरंत निराकरण के निर्देश दिए हैं। एसडीएम नीलेश शर्मा ने आश्वस्त किया कि जनसुनवाई का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को शीघ्रता से दूर करना है, और इस दिशा में प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.