---Advertisement---

पल्स पोलियो अभियान : पहले दिन 13,945 बच्चों को पिलाई ‘दो बूंद जिंदगी की’

By
On:
Follow Us

इटारसी। शहर में डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी शासकीय चिकित्सालय में तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान-2025 के पहले दिन 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के कुल 13,945 बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई गई, जिसमें नवजात शिशु भी शामिल थे। विधायक प्रतिनिधि भरत वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में अभियान का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में आईएमए अध्यक्ष डॉ. आर दयाल, सचिव डॉ. रविंद्र गुप्ता सहित डॉ. रवि टिकरिया, डॉ. अभिषेक अग्रवाल, सदस्य आशीष अरोरा, समाजसेवी संजय मिहानी, श्रीमती आशा ठाकुर व श्रीमती वंदना राज उपस्थित रहे। संचालन चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. आरके चौधरी ने किया। अधीक्षक डॉ. चौधरी ने बताया कि 17,986 बच्चों को दवा पिलाने के लक्ष्य के विरुद्ध पहले दिन 13,945 बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई।

यह उपलब्धि शहर के 129 केंद्रों पर कार्यरत 11 सुपरवाइजर और 263 कर्मियों की टीम के सफल समन्वय से हासिल हुई। अभियान के पहले दिन आज ही जन्मे दो नवजात शिशुओं को भी पोलियो की दवा पिलाई गई। डॉ. चौधरी ने जानकारी दी कि जो बच्चे बूथ पर दवा नहीं पी पाए हैं, उनके लिए घर-घर अभियान 13 और 14 अक्टूबर तक जारी रहेगा। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने की अपील की है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.