इटारसी। रेल प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने के लिये भोपाल मंडल से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 11407/11408 पुणे-लखनऊ जंक्शन-पुणे एक्सप्रेस एवं 12103/12104 पुणे-लखनऊ जंक्शन-पुणे एक्सप्रेस में 01 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी एवं 01 शयनयान श्रेणी का कोच अस्थाई रूप से बढाने का निर्णय लिया गया है।
यह कोच गाड़ी संख्या 11407 पुणे-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस में 08 से 22 फरवरी 2022 तक प्रति मंगलवार को पुणे स्टेशन से तथा गाड़ी संख्या 11408 लखनऊ जंक्शन-पुणे एक्सप्रेस में 10 फरवरी 2022 से 24 फरवरी 2022 तक प्रति गुरुवार को लखनऊ जंक्शन स्टेशन से गन्तव्य के लिए लगाया जाएगा। गाड़ी संख्या 12103 पुणे-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस में 08 से 22 फरवरी 2022 तक प्रति मंगलवार को पुणे स्टेशन से तथा गाड़ी संख्या 12104 लखनऊ जंक्शन-पुणे एक्सप्रेस में 09 से 23 फरवरी 2022 तक प्रति बुधवार को लखनऊ जंक्शन स्टेशन से गन्तव्य के लिए लगाया जाएगा। इससे प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को कन्फर्म बर्थ सुविधा मिलेगी।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
पुणे-लखनऊ जंक्शन-पुणे एक्सप्रेस में दो कोच बढ़ेंगे


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com