इटारसी। सब्जी मंडी चौराहे (vegetable market crossroads) पर तीन ईरानी युवकों (Iranian youths) के बीच हुए झगड़े में दो युवकों ने मिलकर एक युवक की पिटाई करके गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी है। देर रात पीडि़त युवक ने पुलिस थाने (police stations) में शिकायत दर्ज करायी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सब्जी मंडी चौराहे पर शाहजोर पिता अफसर अली 24 वर्ष का जुबेर अली के बीच झगड़ा हो गया। जुबेर ने शाहजोर को गालियां देते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी है। इधर रात में ही जुबेर पिता राज अली 25 वर्ष ने भी शिकायत दर्ज करायी है कि तौफीक अली और शाहजोर अली दोनों निवासी पत्ती बाजार ने उसके घर के सामने उसे गालियां दी और मारपीट करत हुए जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने शिकायत पर दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर लिया है।
ईरानी युवकों में झगड़ा, दो ने मिलकर एक को मारा


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







