इटारसी। ईरानी डेरा पत्ती बाजार में ईरानियों के दो परिवारों में आपस में झगड़ा हो गया। दोनों ने पुलिस थाने में एकदूसरे के खिलाफ गालियां देने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज करायी है।
पहली शिकायत साबिया फातिमा 41 साल ने दर्ज करायी जिसमें अफसर अली, इमरान अली, सजोर अली, तौफीक अली, जमन अली, वसीम अली, सब्बू अली पर गाली गलौच, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। दूसरे पक्ष से सजोर अली पिता अफसर अली 24 वर्ष ने मेहद अली, साबिया अली, जीनल अली, रानी उर्फ नानी, जुबेर अली पर मारपीट, गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
ईरानी युवकों की शिकायत
इधर एक शिकायत सब्जी मंडी निवासी अभिषेक पिता ज्ञानेन्द्र अग्रवाल ने भी दर्ज करायी है। अभिषेक ने अपनी शिकायत में कहा है कि अली ईरानी और जाफर ईरानी, निवासी ईरानी डेरा पत्ती बाजार ने उसे गालियां दीं और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।







