इटारसी। थाना पथरोटा के ग्राम चांदौन में दो पक्षों के बीच जमकर विवाद और मारपीट हुई। इस घटना में दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज और मारपीट के आरोप लगाए हैं। पथरौटा पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर काउंटर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
महिला और बेटे के साथ मारपीट
फरियादी जैगुनसा बी 45 वर्ष, पति समीम खान ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे आरोपी अमित बरखने 23 वर्ष ने उनके घर के सामने गाली-गलौज की। जब उन्होंने और उनके पुत्र आमिर 18 वर्ष ने विरोध किया, तो आरोपी ने उनके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी अमित के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
अमित ने भी लगाया मारपीट का आरोप
वहीं, दूसरे पक्ष से अमित बरखने ने भी थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। अमित का आरोप है कि उसी समय और स्थान पर जैगुनसा बी और उनके पुत्र आमिर खान ने उसे घेरकर गालियां दीं और उसके साथ मारपीट की। अमित की शिकायत पर पुलिस ने जैगुनसा बी और आमिर खान के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।









