इटारसी। पुलिस ने तीन स्थानों पर जुआरियों के खिलाफ छापामार कार्रवाई करके एक दर्जन जुआरियों को पकड़ा है। इनके पास से नगदी और ताश गड्डी जब्त कर 13 जुआ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
पुलिस ने 18 बंगला में छापामार कार्रवाई करके आमीन खान 25 वर्ष, अरबाज खान 23 वर्ष, जावेद खान 18 वर्ष, अरबाज खान 22 और प्रीतम सिंह राजपूत को पकड़ा। इनके पास से ताश गड्डी के साथ 12110 रुपए जब्त किये।
इसी तरह से यहीं एक दूसरे स्थान पर विलाल खान पिता हलीम खान 28 वर्ष, ऋषि भदौरिया पिता शिवकरण भदौरिया 30 वर्ष, सलमान शेख 25 वर्ष को पकड़ा और उनसे 1540 रुपए जब्त किये। पोर्टरखोली से शाहरूख खान 27 वर्ष, रविन्द्र उर्फ कुरु तोमर 20 वर्ष, अख्तर खान 22 वर्ष को गिरफ्तार किया। इनके पास से 2320 रुपए जब्त किये हैं।









