इटारसी। नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मेन्स का 31 वॉ वार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में 3, 4 और 5 सितंबर को आयोजित होगा। इस दौरान, पुरानी पेंशन योजना और आठवें वेतन आयोग को लागू करने की मांग को लेकर एक विशाल विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा।
जबलपुर जोन के जोनल महामंत्री अशोक शर्मा के नेतृत्व में हजारों रेलवे कर्मचारी दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। इटारसी से मंडल कोषाध्यक्ष भागीरथ मीणा, मुख्यालय कार्यकारिणी सदस्य संजय कैचे, कुंदन अगलावे, महाकाल कश्यप, राजेश गौर, नितिन सोनकर, आकाश यादव, और सभी शाखाओं के अध्यक्ष व सचिव इस आंदोलन में शामिल होने गए हैं। भोपाल, गुना, बीना और इटारसी के युवा रेलवे कर्मचारी भी इस दल का हिस्सा हैं।
कर्मचारियों का कहना है कि वे अपने परिवार के लिए और अपने हक की लड़ाई के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं। जोनल महामंत्री अशोक शर्मा के आह्वान पर इस बार सरकार के साथ ‘आर-पार की लड़ाईÓ होगी। रैली का आयोजन 3 सितंबर को किया जाएगा। यह जानकारी मुख्य शाखा के अध्यक्ष प्रीतम तिवारी द्वारा दी गई।









