---Advertisement---

रेलवे ने कई ट्रेनों का समय बदला, यात्रा से पूर्व जान लें ये परिवर्तन

By
On:
Follow Us

इटारसी। 01 अक्टूबर 2023 से प्रभावशील रेलवे की समय-सारणी के अनुसार भोपाल मण्डल से प्रारंभ,समाप्त, गुजरने वाली गाडिय़ों के आगमन-प्रस्थान समय में मामूली परिवर्तन किया गया है। नई समय-सारणी के अनुसार गाड़ी संख्या 12062 जबलपुर-रानी कमलापति जनशताब्दी एक्सप्रेस पूर्व समय 11.00 के स्थान पर 11.15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 06631 भोपाल-बीना मेमू स्पेशल पूर्व समय 10.50 बजे के स्थान पर 10.45 बजे बीना स्टेशन पर पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 12161 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-आगरा कैंट लश्कर एक्सप्रेस पूर्व समय 05.45 बजे के स्थान पर 05.50 बजे रानी कमलापति स्टेशन से, गाड़ी संख्या 12107 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सीतापुर एक्सप्रेस पूर्व समय 05.40 बजे के स्थान पर 06.00 बजे भोपाल स्टेशन से, गाड़ी संख्या 12173 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस पूर्व समय 05.40 बजे के स्थान पर 06.00 बजे भोपाल स्टेशन से, गाड़ी संख्या 12001 रानी कमलापति-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस पूर्व समय 15.15 बजे के स्थान पर 15.10 बजे रानी कमलापति स्टेशन से, गाड़ी संख्या 22187 रानी कमलापति-अधारताल इंटरसिटी एक्सप्रेस पूर्व समय 05.10 बजे के स्थान पर 05.15 बजे रानी कमलापति स्टेशन से प्रस्थान करेगी।

गाड़ी संख्या 22538 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर कुशीनगर एक्सप्रेस पूर्व समय 13.00 बजे के स्थान पर 12.40 बजे इटारसी स्टेशन से, 14.40 बजे के स्थान पर 14.12 बजे रानी कमलापति स्टेशन से, 15.00 बजे के स्थान पर 14.30 बजे भोपाल स्टेशन से, गाड़ी संख्या 11057 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-अमृतसर एक्सप्रेस पूर्व समय 12.50 बजे के स्थान पर 12.55 बजे इटारसी स्टेशन से, 15.05 बजे के स्थान पर 14.52 बजे रानी कमलापति स्टेशन से, 15.35 बजे के स्थान पर 15.30 बजे भोपाल स्टेशन से, गाड़ी संख्या 19342 बीना-नागदा एक्सप्रेस पूर्व समय 06.50 बजे के स्थान पर 07.20 बजे बीना स्टेशन से, गाड़ी संख्या 11604 बीना-कोटा एक्सप्रेस पूर्व समय 10.40 बजे के स्थान पर 11.00 बजे बीना स्टेशन से प्रस्थान करेगी।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.