इटारसी। मध्य प्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ की इटारसी संभागीय कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। यह नियुक्तियासं मध्य क्षेत्र कंपनी अध्यक्ष हरिहर दास वैष्णव की अनुशंसा एवं नर्मदापुरम क्षेत्रीय अध्यक्ष पुलिन शास्त्री की सहमति से की गई हैं।
नई कार्यकारिणी में राकेश मेहरा को इटारसी संभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अन्य पदाधिकारियों में इन्द्रदीप झारिया को कार्यकारी अध्यक्ष, यशवंत धुर्वे, अखिलेश शुक्ला, प्रदीप दुबे, योगेश पासी उपाध्यक्ष, विद्याभूषण ठाकरे सचिव, राकेश चौर सह-सचिव, साहिल धुर्वे कोषाध्यक्ष, ललित यादव प्रचार मंत्री एवं कमल उबरने को उप-प्रचार मंत्री बनाया गया है।
कार्यकारिणी सदस्यों में गणेश केवट, मनोज चौधरी, संदीप चौधरी, गोवर्धन कुशवाहा, हेमंत, महेंद्र, संतोष मानी, चंद्रभान चौर, चन्द्रशेखर राजपूत, प्रदीप पटेल, आमिर खान और कृष्ण प्रताप को शामिल किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है। कंपनी अध्यक्ष हरिहर दास वैष्णव और नवनियुक्त अध्यक्ष राकेश मेहरा ने विश्वास जताया कि नई टीम कर्मचारी हितों के लिए तत्परता से कार्य करेगी।









