सिवनी मालवा। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सीताराम मंदिर (Sitaram Temple) में राम नवमी (Ram Navami) पर राम जन्म महोत्सव (Ram Janma Mahotsav) बड़े धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान का महाभिषेक किया। महिलाओं ने भजन कीर्तन किये। भगवान श्री राम की महाआरती की गई। जन्मोत्सव पर पटाखे फोड़े एवं आतिशबाजी की गई। तत्पश्चात प्रसादी वितरण किया। इस अवसर पर नीरू राठी, वन्दना सारडा, शीला सारडा, शीला खडलोया, सुनीता सारडा, वर्षा सारडा, ऊषा साबू, स्वाति राठी, अनुपमा तोषनीवाल, सुनीता तोषनीवाल, आयुषी राठी, पूजा खडलोया, खूशबू सारडा, पुनीता सारडा, ज्योति व्यास, कृष्णा व्यास सहित बडी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
सीताराम मंदिर में राम जन्मोत्सव मनाया


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







