---Advertisement---

4 करोड़ हस्तलिखित राम नाम अर्पित कर अयोध्या से लौटा रामफेरी मंडल, हुआ ऐतिहासिक स्वागत

By
On:
Follow Us

सिवनी मालवा। अयोध्या में प्रभु श्री राम के दिव्य दर्शन कर लौटे रामफेरी मंडल का नगर आगमन पर भव्य और आत्मीय अभिनंदन किया। भक्ति और आस्था के इस सफर से लौटे श्रद्धालुओं का स्वागत करन संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में जनसैलाब उमड़ पड़ा।

राम नाम बैंक में जमा की 4 करोड़ की पूंजी

इस यात्रा की सबसे विशेष बात श्रद्धालुओं का समर्पण रही। मंडल के सदस्य केके यदुवंशी, बृज लोवंशी, विष्णु लोवंशी, विष्णु मालवीय, रामकृष्ण लोवंशी और चैन सिंह ईरपाचे सहित लगभग 40 श्रद्धालुओं ने अयोध्या स्थित श्री राम नाम बैंक में 4 करोड़ हस्तलिखित राम नाम समर्पित किए। वर्षों की मेहनत और अटूट श्रद्धा से लिखे गए इन राम नामों को प्रभु के चरणों में अर्पित कर श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ प्राप्त किया।

ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी से गूंजा शहर

जैसे ही रामफेरी मंडल के सदस्य नगर की सीमा में दाखिल हुए, माहौल राममय हो गया। नगरवासियों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते हुए श्रद्धालुओं की अगवानी की। आतिशबाजी और पटाखो के साथ जीत जैसा जश्न मनाया। फूल-मालाओं और मिठाई खिलाकर सभी रामभक्तों का स्वागत किया।

संस्कारों को मजबूत करते हैं ऐसे कार्य

स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित युवा नेता अजय पटेल ने कहा, हमारे नगर के श्रद्धालुओं द्वारा अयोध्या जाकर 4 करोड़ राम नाम समर्पित करना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। ऐसे धार्मिक अनुष्ठान समाज में भक्ति और संस्कारों की नींव को मजबूत करते हैं।
वहीं, दीपक दीक्षित ने यात्रा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह यात्रा केवल दर्शन तक सीमित नहीं थी, बल्कि यह करोड़ों राम नाम के जरिए अपनी आस्था को प्रकट करने का एक महान संकल्प था। इस अवसर पर आशीष मालवीय सहित बड़ी संख्या में नगरवासी और युवा उपस्थित रहे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.