- – कई स्थानों पर हुआ श्रीराम बारात के बारातियों का स्वागत
- – नगर के श्रीराम भक्तों ने किया अपने भगवान का पूजन
- – स्वागत सत्कार के दौरान हुए कचरे को तत्काल साफ किया
इटारसी। नगर पालिका परिषद इटारसी (Municipal Council Itarsi) द्वारा आयोजित श्री रामलीला दशहरा महोत्सव (Shri Ramlila Dussehra Festival) के अंतर्गत आज श्री द्वारकाधीश बड़ा मंदिर (Shri Dwarkadhish Bada Mandir) से भगवान श्री राम (Lord Shri Ram) की भव्य बारात का आयोजन हुआ।
बारात श्री द्वारकाधीश मंदिर से लीला स्थान गांधी मैदान (Gandhi Maidan) तक पहुंची। यहां पर जनकपुरी में बारात का जनकपुर वासियों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री पंकज चौरे, नगरपालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, भाजपा जिला प्रभारी राकेश सिंह जादौन, जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, हंस राय, एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी, सीएमओ हेमेश्वरी पटले, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे की धर्मपत्नी निधि चौरे, विधायक प्रतिनिधि जगदीश मालवीय, सांसद प्रतिनिधि राजा तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद पगारे, सभापति कल्पेश अग्रवाल, गीता देवेंद्र पटेल, राकेश जाधव, अमृता मनीष ठाकुर, मीरा यादव, मनजीत कलोसिया, नाजिया बेगम, शिवकिशोर रावत, पार्षद ज्योति राजकुमार बावरिया, जिमी कैथवास, अमित विश्वास, शुभम गौर, कुंदन गौर, दिलीप गोस्वामी, नारायण सिंह ठाकुर, गीतांजलि मनीष चौधरी, रमा अरविंद चंद्रवंशी, रफत जहां सिद्दीकी, संजय ठाकुर, अमित कापरे, मीना साहू, मनीषा हन्नू बंजारा, राहुल प्रधान, धर्मदास मिहानी, कन्हैया लाल मिहानी, तुलसा वर्मा, सीमा भदोरिया, वंदना ओझा, मनीषा आशुतोष अग्रवाल, कीर्ति दुबे, राजेश्री रमेश भूरिया, अंजली कलोसिया, भाजपा नेताओं में श्री विश्वनाथ सिंघल, मुकेश चंद्र मैना, संदेश पुरोहित, दीपक अग्रवाल, जय किशोर चौधरी, हरप्रीत छाबड़ा, श्री सुभाष मालवीया, अभिषेक तिवारी, राहुल सिंह सोलंकी, जोगिंदर सिंह, मयंक मेहतो, राहुल चौरे, विनोद वा सामाजिक कार्यकर्ता लखन बेस, संजय दुबे सहित अन्य मौजूद थे।
स्वागत में हुई पुष्प वर्षा, फलाहार भी बंटा
श्रीराम बारात की शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर सामाजिक व राजनीतिक संस्थाओं ने श्रीराम बरात का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकियां मुख्य आकर्षक का केंद्र रहीं। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से थाने की पुलिस मौजूद रही। भक्तों ने पुष्प वर्षा कर श्री राम बारात का स्वागत किया कुछ स्थानों पर फलाहार भी बांटा गया।
तत्काल साफ कराया बारात का रूट
इस वर्ष श्रीराम बारात में बहुत खास यह रहा कि जिस रूट से बारात निकली, उस रूट पर पुष्प वर्षा और फलाहार का वितरण हुआ था। इस रूट पर तत्काल ही नगर पालिका के स्वच्छता दूतो ने सफाई करते हुए स्वागत में हुए कचरे को साफ किया। व्यापारियों ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष श्री पंकज चौरे ने यह शानदार व्यवस्था की है, उनका साधुवाद है।
भगवान ने लिए सात फेरे हुआ कन्यादान
गांधी मैदान में श्री राम बारात का बहुत शानदार तरीके से स्वागत हुआ। यहां बहुत जोरदार आतिशबाजी हुई। पंडाल में विवाह मंडप सजाया गया, भगवान राम, भरत जी, लक्ष्मण जी, शत्रुघ्न जी ने विवाह किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने धर्मपत्नी के साथ कन्यादान किया और शहर के गणमान्य नागरिकों सहित आम जनता ने भी कन्यादान में भाग लिया।