- दानापुर व वापसी के लिए स्लीपर, थर्ड एवं सेकेंड एसी में आरक्षित बर्थों की पर्याप्त उपलब्धता
इटारसी। रेल प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है। अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति के मध्य स्पेशल ट्रेन संचालित है यह द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन रानी कमलापति से अंतिम दो ट्रिप 8 एवं 11 नवम्बर को और दानापुर से 9 एवं 12 नवम्बर को जायेगी।
वर्तमान में यात्रियों की सुविधा हेतु इस स्पेशल ट्रेन में दोनों दिशाओं में अग्रिम आरक्षण के तहत स्लीपर, थर्ड एवं सेकेंड एसी में पर्याप्त संख्या में बर्थों की उपलब्धता है। यह उपलब्धता आरक्षण के अनुरूप परिवर्तनीय है। गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति-दानापुर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगामी शनिवार एवं मंगलवार को दोपहर 14:25 बजे रानी कमलापति से प्रस्थान कर और अगले दिन सुबह 08:45 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 01668 दानापुर-रानी कमलापति द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगामी रविवार एवं बुधवार को सुबह 11:00 बजे दानापुर से प्रस्थान कर और अगले दिन सुबह 08:55 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर एवं आरा में ठहराव लेगी।
सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि रानी कमलापति-दानापुर के बीच संचालित इस स्पेशल ट्रेन में अग्रिम आरक्षण सुविधा के तहत यात्रा का लाभ ले सकतें है। स्पेशल ट्रेनों के ठहराव के विस्तृत समय-सारिणी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या रेलवन या एनटीईएस ऐप डाउनलोड कर सकते है।






