इटारसी। राष्ट्रीय यदुवंशम् सेना द्वारा संगठन के पदाधिकारी द्वारा भारत के राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर नर्मदापुरम को, उत्तरप्रदेश के इटावा में यादव समाज के भागवत कथावाचक के साथ हुए जातिगत भेदभाव और दुव्र्यवहार के विरोध में दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने हेतु ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में बताया कि उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में हाल ही में हुई एक अत्यंत निंदनीय अमानवीय कृत्य और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इटावा के दादरपुर गांव, बकेवर थाना में भागवत कथा का पाठ कर रहे यादव समाज के कथावाचकों मुकुट मणि सिंह यादव एवं संत सिंह यादव आदि को स्थानीय ब्राह्मण समुदाय के कुछ व्यक्तियों ने उनकी जाति के आधार पर अपमानित किया।
उन्हें न केवल सार्वजनिक मंच पर अपमानित किया, उनके सिर भी मुंडवाकर उनके साथ मारपीट भी की तथा नाक रगड़कर माफी मांगने पर मजबूर किया। संगठन ने मांग की है कि दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर राष्ट्रीय यदुवंशसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन यादव, मधुसूदन यादव, मुकेश यादव, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संतोष यादव बाबई, कपिल यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, सरदार यादव, दीनू यादव, डॉ मनोज यादव, डॉ.रामकिशोर यादव, राजेश यदुवंशी, गौतम यदुवंशी, गोपाल यदुवंशी, श्रीमती बबीता यादव व अन्य लोग उपस्थित थे।








