---Advertisement---

Watch video : अग्निबाण लगते ही जल उठा रावण का पुतला

By
Last updated:
Follow Us

– कुंभकर्ण के पुतले को मशाल से जलाया
इटारसी। इस वर्ष रावण (Ravana) के पुतले का दहन अग्निबाण के द्वारा किया गया। रामलीला (Ramlila) के मंच पर श्रीराम-रावण युद्ध (Shriram-Ravana war) से पूर्व श्रीराम, लक्ष्मण (Shriram, Lakshmana) ने माता महाकाली और माता भगवती की पूजा करके शक्ति प्राप्त कर रावण का वध किया। हजारों की संख्या में गांधी मैदान (Gandhi Maidan) पर रावण दहन देखने पहुंचे लोगों की मौजूदगी में रामलीला के मंच से अग्निबाण चला जो करीब 120 मीटर दूर रावण के पुतले का जाकर लगा और देखते-देखते रावण का पुतला धू-धू करके जल उठा। पुतले के भीतर लगे पटाखों की आवाज से आसमान गूंज उठा। रावण दहन होते के बाद ज्यादातर लोग घरों को लौट गये। दशहरा महोत्सव (Dussehra Festival) गांधी मैदान (Gandhi Maidan) के अलावा सूखा सरोवर मैदान (Sukha Sarovar Maidan) पुरानी इटारसी (Old Itarsi) में भी मनाया गया। गांधी मैदान और सूखा सरोवर मैदान पर रावण और कुंभकर्ण के पुतले दहन के साथ ही रंगीन आतिशबाजी और पटाखों की आवाज से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा और आकाश में श्रीराम के जयकारे गूंज उठे।

बुधवार को नगर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया। मुख्य शहर और पुराने शहर में दो अलग-अलग दशहरा पर्व के कार्यक्रम हुए। गांधी मैदान और सूखा सरोवर मैदान में चल रहे रामलीला महोत्सव में बुराई के प्रतीक रावण और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों ने भी शिरकत की। पुलिस ने रामलीला मैदान में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर रखे थे। भारी संख्या में मैदान में पुलिस की टीम थी। बुधवार को विजयादशमी पर्व पर गांधी मैदान और सूखा सरोवर मैदान में जन सैलाब उमड़ पड़ा। रावण के पुतला दहन को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। इस दौरान शाम को रामलीला के मंच पर राम-रावण युद्ध की लीला का मंचन किया गया।

शक्ति प्राप्त कर किया वध

रामलीला महोत्सव के अंतिम दिन कुंभकर्ण वध, मेघनाद वध के बाद भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान ने माता भगवती की पूजा-अर्चना करके उनसे शक्ति प्राप्त की। यहां पंरपरा के अनुसार गुरुद्वारा भवन में विराजीं माता महाकाली और दुर्गा चौक मंदिर में विराजीं माता भगवती की प्रतिमाएं आती हैं और श्रीराम-लक्ष्मण और हनुमान उनकी पूजा करके शक्ति प्राप्त करते हैं। भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान ने सबसे पहले मैदान में माता महाकाली और देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना कर माता से शक्ति प्राप्त की। भगवान राम ने जैसे ही अहंकार के प्रतीक रावण पर तीर छोड़ा, तो रावण का अंत हो गया। इसके बाद अग्निवाण से रावण के पुतले में आग लगायी तो पुतला धू-धूकर जल उठा। आसमान में आतिशबाजी के साथ-साथ भगवान श्रीराम के जयकारे गूंज उठे। इस दौरान आतिशबाजी के रंगीन नजारे देखने को मिले।

नगर पालिका परिषद (Municipal Council) के तत्वावधान में चल रहे श्रीराम लीला एवं दशहरा महोत्सव का आज यहां गांधी मैदान में मुख्य समारोह में समापन हो गया। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा (MLA Dr. Sitasaran Sharma) ने नगरवासियों को दशहरा महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर वर्ष रावण इसलिए जलाते हैं, क्योंकि अन्याय से संघर्ष निरंतर करना पड़ता है। इसलिए एक बार नहीं रावण को रोज जलाना पड़ता है। हम प्रतीक के रूप में आज जला रहे हैं। मां दुर्गा, काली और प्रभु श्रीराम के चरणों में प्रणाम करते हुए कहा कि आप सबकी कृपा हम सब पर बनी रहे। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष पंकज चौरे ने कहा कि सभी के अमूल्य सहयोग से राष्ट्रीय, धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन करते आ रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में वृद्धि हो, विकास की ओर शहर अग्रसर हो, यही लक्ष्य हमारी नगर पालिका परिषद का रहा है। जिला पत्रकार संघ (District Journalists Association) के अध्यक्ष प्रमोद पगारे ने संचालन करते हुए श्रीराम लीला का इतिहास बताया। इस अवसर पर गुरुद्वारा की काली समिति और दुर्गा चौक की समिति के सदस्यों और आयोजन में सहयोग करने वाले पुलिस अधिकारियों, बिजली विभाग के अधिकारियों आदि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

Drown
वृंदावन से आए श्री बाल कृष्ण लीला संस्थान के द्वारा विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा का शॉल एवं श्रीराधा-कृष्ण का चित्र भेंट करके किया। सीएमओ श्रीमती हेमेश्वरी पटले का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रविकिशोर जैसवाल, एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी, एसडीओपी महेन्द्र सिंह चौहान, टीआई रामस्नेह चौहान, तहसीलदार राजीव कहार, पूर्व नगर भाजपा अध्यक्ष नीरज जैन, राजा तिवारी, सहित परिषद के समस्त सभापति और पार्षदों सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.