इटारसी। गांधी जयंती के अवसर पर आज, 02 अक्टूबर 2025 गुरुवार को ग्राम ताकू में आदि कर्म योगी अभियान के तहत एक विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। केंद्र सरकार के इस अभियान, जिसमें 18 विभाग और जनजातीय समुदाय के विकास से जुड़ी 25 योजनाएं सम्मिलित हैं, इसके तहत ग्राम विजन प्लान का वाचन किया।
जनजातीय क्षेत्र विकास योजना, भोपाल की अपर संचालक श्रीमती रीता सिंह ने ग्रामसभा में उपस्थित लगभग 250 ग्राम वासियों के समक्ष यह प्लान प्रस्तुत किया। इस दौरान उपस्थित ग्राम वासियों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण हेतु सुझाव दिए गए। ग्राम सभा में विजन एक्शन प्लान में प्राप्त नई समस्याओं को भी जोड़ा गया।
कार्यक्रम में संभागीय उपायुक्त सिद्धार्थ मित्रा, सहायक आयुक्त नर्मदापुरम विवेक नागवंशी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती आशा मौर्य, ग्राम सरपंच श्रीमती रजनी, जनपद सदस्य विजय कावरे सहित अन्य अधिकारी और आदि सहयोगी साथी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।









