- इटारसी, जबलपुर और कटनी सहित पश्चिम मध्य रेल के प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव
इटारसी। रेल मंत्रालय द्वारा यात्रियों की सुविधा और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए शुरू की गई अमृत भारत एक्सप्रेस अब नियमित पटरी पर दौडऩे के लिए तैयार है। गाड़ी संख्या 11031/11032 पनवेल जंक्शन-अलीपुरद्वार जंक्शन-पनवेल जंक्शन के बीच इस नई साप्ताहिक ट्रेन सेवा का नियमित परिचालन इसी माह से प्रारंभ होने जा रहा है। यह ट्रेन मध्य प्रदेश के इटारसी, जबलपुर और सतना जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
समय सारिणी और रूट
गाड़ी संख्या 11031 पनवेल से अलीपुरद्वार : 23 फरवरी 2026 से प्रत्येक सोमवार को पनवेल से सुबह 11:50 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन उसी रात 23:45 बजे इटारसी पहुंचेगी। अगले दिन मंगलवार को पिपरिया 00:44), जबलपुर 03:10, कटनी 04:38 और सतना 05:50 होते हुए बुधवार दोपहर 13:50 बजे अलीपुरद्वार जंक्शन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 11032 अलीपुरद्वार से पनवेल : 26 फरवरी 2026 से प्रत्येक गुरुवार को अलीपुरद्वार से भोर 04:45 बजे रवाना होगी। अगले दिन शुक्रवार को यह ट्रेन सतना 06:55), कटनी 08:18, जबलपुर 10:05, पिपरिया 11:58 और इटारसी 13:25 पहुंचेगी। शनिवार सुबह 05:30 बजे यह पनवेल जंक्शन पहुंचेगी।
इन प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
यह ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिजऱ्ापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पाटलिपुत्र, मुजफ़्फ़ऱपुर, कटिहार और न्यू जलपाईगुड़ी सहित कुल 35 से अधिक स्टेशनों पर ठहरेगी।
कोच संरचना
अमृत भारत एक्सप्रेस में कुल 22 कोच होंगे, जो आम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।
- 08 शयनयान श्रेणी के कोच
- 11 सामान्य श्रेणी के कोच
- 01 पैंट्री कार
- 02 एसएलआरडी कोच
यह ट्रेन कम समय में लंबी दूरी तय करने और आधुनिक सुविधाओं से लैस होने के कारण उत्तर-पूर्व भारत और मुंबई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए वरदान साबित होगी।





