इटारसी। नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में लोकतंत्र के पर्व की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। मुख्य समारोह स्थल गांधी मैदान पर बच्चे पीटी, मार्च पोस्ट, राष्ट्रध्वज को सलामी और परेड की रिहर्सल कर रहे हंै तो आज से महात्मा गांधी मार्ग पर मार्च पास्ट की रिसर्हल भी प्रारंभ की गई है। गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को एमजी मार्ग पहली लाइन से मार्चपास्ट निकाला जाएगा। जयस्तंभ पर ध्वजारोहण के बाद गांधी स्टेडियम में मुख्य समारोह होगा।

गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह में परेड, पीटी व बैंड की प्रस्तुति के अलावा स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी जाएगी। गांधी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में लोकतंत्र सेनानियों, समाजसेवियों के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता, प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाएगा। इस दिन सुबह 8.30 बजे जयस्तंभ चौक पर झंडा वंदन होगा। यहां से मार्च पास्ट गांधी मैदान के लिए प्रस्थान करेगा। गांधी मैदान में सुबह 9 बजे झंडा वंदन के साथ गणतंत्र दिवस समारोह प्रारंभ होगा।








