इटारसी। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए वाराणसी से एर्णाकुलम के मध्य 01-01 ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन होकर गुजरने वाली यह ट्रेन उत्तर और दक्षिण भारत के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बेहद मददगार साबित होगी।
ट्रेन का शेड्यूल और समय सारणी
रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा लगाएगी। गाड़ी संख्या 04358 वाराणसी से एर्णाकुलम 30 जनवरी को वाराणसी से शाम 16.30 बजे प्रस्थान करेगी। अगले दिन सुबह 06.40 बजे इटारसी पहुंचेगी और तीसरे दिन रात 22 बजे एर्णाकुलम स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी। गाड़ी संख्या 04357 एर्णाकुलम से वाराणसी ट्रेन 03 फरवरी मंगलवार को एर्णाकुलम से रात 20.00 बजे रवाना होगी। तीसरे दिन सुबह 11.50 बजे यह इटारसी पहुंचेगी और चौथे दिन तड़के 03.00 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
अपनी यात्रा के दौरान यह गाड़ी प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, जबलपुर, इटारसी, बैतूल, नागपुर, हिगनघाट, बल्हारशाह, बेलमपल्ली, जमीकुंटा, वारंगल, दोरनाकल, विजयवाडा, तेनाली, ओंगोल, नेल्लोर, गुडूर, पेरांबूर, कटपडी, जोलारपेटै, सेलम, इरोड, तिरुप्पूर, कोयंबतूर, पोद्नूर, पल्क्काकाड, ओटापल्लम, त्रिचूर एवं आल्वेन स्टेशनों पर रुकेगी।






