इटारसी। जीनियस प्लानेट सीनियर सैकंड्री स्कूल में आज गांधी पुण्यतिथि पर संचालक जाफर सिद्दीकी और मनीता सिद्दीकी के साथ प्राचार्य विशाल शुक्ल व समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
सुबह 11.10 मिनट पर स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने 2 मिनट का मौन रखा और उपस्थित सभी ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। स्कूल की डायरेक्ट मनीता सिद्दीकी ने बच्चों को गांधी के सिद्धांतों पर चलने और अपनाने सहित अहिंसा का महत्व जीवन में समझाया। प्राचार्य विशाल शुक्ला ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी द्वारा चलाये विभिन्न स्वतंत्रता आंदोलन की जानकारी देकर उनका महत्व समझाया।
डायरेक्टर मो जाफर सिद्दीकी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने जीवन भर अहिंसा के सिद्धांतों का पालन किया जिसका मैं भी पालन करता हूं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी मौन रहने पर भी काफ़ी जोर देते थे। यदि बच्चे उनके मौन के सिद्धांतों पर चलेंगे तो उनकी एकाग्रता बढ़ेगी और आप पढ़ाई पर अपना ध्यान केद्रित कर पाएंगे।