इटारसी। देश की आजादी के राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह को आज न्यास कॉलोनी में स्थित साईं विद्या मंदिर स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया।
बच्चों ने इस अवसर पर राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कविताएं, गीत व नृत्य प्रस्तुत किये। विशेष रूप से कक्षा पहली के बच्चों द्वारा शासन द्वारा चलाये जा रहे वातावरण की स्वच्छता पर प्रभावी नुक्कड़ नाटक को सभी अतिथियों ने सराहा।
प्रारंभ में उपस्थित अतिथियों लाल पैथोलॉजी संचालक ब्रजेश गुप्ता, सेंटर पाइंट के संचालक व समाज सेवी रजत मिश्रा, चिकित्सक नवल पटैल, कर्मा पैथोलॉजी से श्री साहू व स्कूल उप प्राचार्य मनीषा गिरोटिया ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के पश्चात मां भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। बच्चों ने देशभक्ति से सजे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। संचालन टी कश्यप ने किया।








