इटारसी। नगर पालिका परिषद इटारसी द्वारा भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 26 जनवरी 2026, सोमवार को गांधी स्टेडियम में आयोजित होगा। मुख्य अतिथि नर्मदापुरम-नरसिंहपुर क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी रहेंगे।
नगर पालिका परिषद इटारसी के अध्यक्ष पंकज चौरे द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। 26 जनवरी 2026, सोमवार को प्रात: 9 बजे से मुख्य समारोह गांधी स्टेडियम में होगा। नगर पालिका की मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती रितु मेहरा ने नगर के सभी सम्मानित नागरिकों से इस राष्ट्रीय पर्व में सहभागी बनने की अपील की है। कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं और स्टेडियम में सुरक्षा व बैठक व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।









