---Advertisement---

Video : दहशत फैलाने वाला बाघ आया एसटीआर (STR) के जाल में

By
On:
Follow Us

– तीन हाथियों की मदद से रेस्क्यू टीम ने किया बाघ का रेस्क्यू

– एसटीआर (STR) के क्षेत्र संचालक भी रहे मौके पर मौजूद

हरदा। सामान्य वन मंडल हरदा के तहत रहटगांव वन परिक्षेत्र में दहशत फैलाने वाले एक बाघ को सतपुड़ा टाईगर रिजर्व (STR) होशंगाबाद की रेस्क्यू टीम (Rescue team) ने पकडऩे में सफलता प्राप्त की है। गौरतलब रहे कि हरदा जिले के रहटगांव वन परिक्षेत्र के केलझिरी ग्राम में विगत 3 दिन से एक बाघ ने दहशत का माहौल बना रखा था उसने एक आदिवासी युवक को अपना शिकार भी बना लिया था जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

इस घटना के बाद से वहां ग्रामीणों मे दहशत का माहौल था। वहीं इस घटना के बाद वन विभाग का अमला इस मामले को लेकर जांच में जुटा हुआ था और बाघ की तलाश की जा रही थी। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर वन विभाग (Forest Department) की टीम चौकस थी और क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही थी। बताया जा रहा है कि होशंगाबाद से सतपुड़ा टाईगर रिजर्व की रेस्क्यू टीम गंतव्य स्थल पर तीन हाथियों के साथ पहुंची एवं सतपुड़ा टाईगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक एल कृष्णा मूर्ति भी मौके पर पहुंचे थे। टीम में सतपुड़ा टाईगर रिजर्व के आधा दर्जन के करीब अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे। हरदा जिले की वन विभाग की टीम के साथ सतपुड़ा टाइगर रिजर्व होशंगाबाद की टीम के द्वारा हाथियों की मदद से आखिरकार रहटगांव के ग्राम केलझिरी के जंगल से रेस्क्यू कर बाघ को पकड़ लिया और भोपाल भिजवाया गया। सूत्रों की मानं तो सतपुड़ा टाईगर रिजर्व होशंगाबाद से ले जाये गये तीनों हाथियों को वापस एसटीआर लाया जा रहा है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.