---Advertisement---

केन्द्र और राज्य की योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं का सम्मान

By
On:
Follow Us

इटारसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा (Bharatiya Janata Party Mahila Morcha) नगर मंडल पुरानी इटारसी (Nagar Mandal Old Itarsi) ने हितग्राही महिलाओं का चौपाल कार्यक्रम, अभिनंदन हॉल पुरानी इटारसी (Abhinandan Hall Old Itarsi) में किया।
कार्यक्रम में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुई महिलाओं का पुष्पमाला उपहार देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि विधायक डॉ सीतासरन शर्मा (MLA Dr Sitasaran Sharma,) ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जन हितैषी योजनाओं से मिलने वाले लाभों को जानकारी दी एवं नवनियुक्त महिला मोर्चा पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्चना पुरोहित ने भी जनहितैषी योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा (BJP Backward Classes Front) जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी ने पंद्रह माह की कांग्रेस सरकार को योजनाओं को बंद करने एवं गरीबों पर अत्याचार करने वाली सरकार बताया। स्वागत भाषण पार्टी के मंडल पुरानी इटारसी अध्यक्ष मयंक मेहतो ने दिया। संचालन महामंत्री सोहन चौहान ने किया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बबीता चौहान, उपाध्यक्ष लक्ष्मी गालर, महामंत्री रीना डोंगरे डोईफोड़े, रामकली बाबरिया, जिला कार्यसमिति सदस्य संध्या चौहान, सरोजिनी सचान, मंडल उपाध्यक्ष नीलम चौहान, रजनी यादव, प्रतीक्षा ठाकुर, कोषाध्यक्ष वीणा कटियार, मंत्री किरण मालवीय, अर्चना शुक्ला, शक्ति राजपूत, संध्या राय, ममता सोनी रामवती बरखने, पुष्पा ठाकरे, विभा मालवीय, अनीता भगोरिया सहित लाभान्वित हितग्राही उपस्थित थीं।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.