नर्मदापुरम। सेवानिवृत शिक्षक और समाजसेवी बीएस यादव का सोमवार शाम को एक निजी नर्सिंग होम में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे। वे वरिष्ठ अधिवक्ता राम सेवक यादव के पिता थे। उनके निधन की खबर से विधिक, शैक्षणिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई।
मंगलवार को उनके पैतृक ग्राम रामपुर गुर्रा में उनका अंतिम होगा। उनके अंतिम दर्शन और विदाई देने बड़ी संख्या में शुभचिंतकों, समाजसेवी, पारिवारिक मित्रों और ग्रामीण पहुंचेंगे। स्व. यादव समाज के लिए प्रेरणा थे, वे सामाजिक कार्यों में निरंतर सक्रिय रहे। अधिवक्ता संघ ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।










