---Advertisement---

इटारसी होकर जाएगी रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-रीवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

By
On:
Follow Us

इटारसी। ग्रीष्मकाल में अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 02185/02186 रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-रीवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 15-15 ट्रिप चलाई जा रही है। यह गाड़ी भोपाल मंडल के इटारसी एवं हरदा स्टेशन पर हाल्ट लेकर गन्तव्य को जाएगी।

02185 रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 21 अप्रैल 2024 से 28. जुलाई 2024 तक प्रत्येक रविवार को रीवा स्टेशन से 16.00 बजे प्रस्थान कर, 23.20 बजे इटारसी, अगले दिन सोमवार 00.22 बजे हरदा और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए 12.20 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्टेशन पहुंचेगी।

इसी प्रकार 02186 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-रीवा साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 22 अप्रैल 2024 से 29 जुलाई 2027 तक प्रत्येक सोमवार को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्टेशन से 13.30 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन मंगलवार 01.15 बजे हरदा, 02.35 बजे इटारसी और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए 11.50 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी।

कोच कंपोजीशन एवं हाल्ट

इस गाड़ी में 05 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी , 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 01 वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी, 11 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआर/डी सहित कुल-24 कोच रहेंगे। यह गाड़ी दोनों दिशाओं में सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, मनमाड़,कल्याण स्टेशनों पर रुकेगी।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.