इटारसी। मध्य प्रदेश की शान किशोर कुमार के 96 जन्म दिवस पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गायक भरत गायकवाड़ रोड शो करेंगे। 14 वर्ष में रोड शो दोपहर 1 बजे से सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहा न्यास कॉलोनी से प्रारंभ होगा।
किशोर कुमार के गीतों को गाते हुए भरत गायकवाड़ और उनके अन्य साथी सूरज गंज चौराहा, भारतीय स्टेट बैंक, भारत टॉकीज चौराहा, फल बाजार, सराफा मार्केट, नीम बाड़ा होते हुए जयस्तंभ चौक पहुंचेगे। यहां पर किशोर कुमार का जन्मदिन केक काटकर मनाया जाएगा।
यह काफिला नर्मदा पुरम के लिए प्रस्थान करेगा। नर्मदापुरम में पहली बार किशोर कुमार के जन्म दिवस पर रोड शो शाम 4 बजे से विवेकानंद घाट से प्रारंभ हो जाएगा। श्री गायकवाड़ ने सभी कलाकारों से निवेदन किया है अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोड शो को सफल बनाएं।








