इटारसी। रोटरी क्लब इटारसी व चिरायु मेडिकल हॉस्पिटल भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में रॉयल ट्रिनिटी स्कूल मालवीयगंज में मेगा चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ। इसमें 510 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें से 75 मरीजों को ऑपरेशन व गंभीर उपचार हेतु भोपाल रेफर किया गया। सभी दवाइयां व सर्जरी निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
शिविर का शुभारंभ रोटरी क्लब अध्यक्ष एडवोकेट दीपक जैन और स्कूल संचालक मैथ्यू थॉमस ने किया। इस अवसर पर एलिजाबेथ थॉमस, रितेश शर्मा, देवेंद्र अग्रवाल, रामनाथ चौरे, सुनील जैन, नवनीत कोहली, डॉ. विवेक चरण दुबे, अमित पटेल, दीपक जीडी अग्रवाल, निखिल राज गुप्ता, डॉ. जयंता और पूजा राव उपस्थित रहे।
चिरायु हॉस्पिटल भोपाल से आए नेत्र, दंत, मेडिसिन, कैंसर, ईएनटी, त्वचा व हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों ने सेवाएं दीं। शिविर को सफल बनाने में चिरायु हॉस्पिटल के 50 सदस्यीय स्टाफ का विशेष योगदान रहा।









