रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

वीडियो : आरपीएफ की सतर्कता से रेलयात्रियों की बची जान

इटारसी/जबलपुर। रेलवे सुरक्षा बल (Railway Protection Force) के जवानों ने मदन महल और पिपरिया रेलवे स्टेशन पर दो अलग-अलग घटनाओं में दो यात्रियों की जान बचायी है।

पिपरिया स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक रनवीर सिंह हाड़ा की सतर्कता से महिला यात्री की जान बचाई जा सकी है। आज एक महिला यात्री गाड़ी संख्या 22938 रीवा-राजकोट एक्सप्रेस (Train No. 22938 Rewa-Rajkot Express) से मैहर से पिपरिया सामान्य श्रेणी में  यात्रा कर रही थी।

पिपरिया स्टेशन पर चलती गाड़ी में उतरने के प्रयास में ट्रेन से गिर गई। जिसे स्टेशन ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक रनवीर सिंह हाड़ा (Principal constable Ranveer Singh Hada) ने बड़ी तेजी व सजगता दिखाते हुऐ महिला को ट्रेन के नीचे आने से बचा लिया तथा महिला यात्री की जान बच गई। महिला ने पूछताछ में अपना नाम फूलन देवी पटेल पति स्वर्गीय भगवान दीन पटेल उम्र 45 वर्ष बताया। महिला द्वारा अपने आप को सकुशल बताए जाने पर उसे अपने घर के लिए रवाना किया।

मदनमहल स्टेशन (Madanmahal Station) पर इसी प्रकार एक अन्य घटना में 30 अक्टूबर 2022 को रेल सुरक्षा बल मदनमहल (Rail Protection Force Madanmahal) में प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी में तैनात आरक्षक गोविंद उप्रेती द्वारा गाड़ी संख्या 05704 नैनपुर से जबलपुर के मदनमहल स्टेशन (Train No. 05704 Nainpur to Jabalpur Madanmahal Station) से समय 10:37 बजे प्रस्थान के समय एक नाबालिग लड़की आराधना मरावी उम्र 16 वर्ष जो अपने पिता भगवानी सिंह मरावी के साथ नैनपुर से जबलपुर की यात्रा कर रही थी मदनमहल स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर दोनों गाड़ी से उतरे एवं पुन: गाड़ी चलने पर बच्ची चढ़ते समय पैर फिसलने से चलती गाड़ी से गिरने लगी जिसे ड्यूटी स्टाफ द्वारा तत्काल बच्ची को गिरने से बचाया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News