इटारसी। नरेन्द्र नगर बारह बंगला निवासी एक व्यक्ति का खोया हुआ पर्स आरपीएफ (RPF) ने आज उसे आरपीएफ पोस्ट (RPF Post) बुलाकर सौंपा। उक्त व्यक्ति का यह पर्स बारह बंगला से पुरानी इटारसी के रास्ते में गिर गया था जो आरपीएफ को मिलने पर दो पंचों की मौजूदगी में सौंपा गया। पर्स में 66,270 रुपए, पेनकार्ड, आधार कार्ड, ड्रायविंग लायसेंस और विजिटिंग कार्ड थे। मिली जानकारी के अनुसार आरपीएफ उपनिरीक्षक बलवीर सिंह (RPF Sub Inspector Balveer Singh) ने दो पंच बलराम शुक्ला पिता जगदीश नारायण शिवराज पुरी कालोनी तथा हेमंत गुजरे पिता काशीराम गुजरने निवासी बारह बंगला की मौजूदगी में यह पर्स विजय गुजरे पिता अनंतराम, निवासी फरीद बाबा की मजार के पास नरेन्द्र नगर को सौंपा। उसने बतायाकि वह अपनी बहन की बेटी की शादी में व्यस्त था। बाइक से पुरानी इटारसी जाते वक्त यह पर्स गिर गया था। उसने पर्स में मौजूद सामग्री की जानकारी दी। पर्स में मौजूद नोट की डीटेल बतायी। पूरी तरह से तसदीक होने पर उक्त व्यक्ति को पर्स सौंप दिया गया।
आरपीएफ (RPF) को मिला रुपए से भरा पर्स, मालिक को सौंपा

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








