---Advertisement---
Bachpan Play School, Itarsi

निशुल्क लाइसेंस बनाने आरटीओ ने लगाया कैंप

By
On:
Follow Us

सिवनी मालवा। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान (Chief Minister Public Service Campaign) के अंतर्गत कलेक्टर (Collector) एवं परिवहन आयुक्त (Transport Commissioner) के निर्देशानुसार नर्मदापुरम (Narmadapuram) जिले के सिवनी मालवा (Seoni malwa) में आरटीओ अधिकारी निशा चौहान (RTO Officer Nisha Chauhan) के नेतृत्व में शासकीय कुसुम महाविद्यालय ( Government Kusum College) में निशुल्क ड्राइविंग लाइसेंस बनाने हेतु कैंप लगाया गया।

शिविर में बड़ी मात्रा में कॉलेज की अध्ययनरत छात्र-छात्राएं लाइसेंस बनाने के लिए पहुंचे। परिवहन विभाग की टीम ने 135 लर्निंग लाइसेंस बनाए तथा विभाग की टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को स्वयं लर्निंग लाइसेंस बनाना सिखाया, जिससे वे आगे भविष्य में स्वयं एवं दूसरों के लर्निंग बना सकें। आरटीओ अधिकारी निशा चौहान ने बताया की 10 मई से शुरू हुए मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत आगामी 31 मई तक जिले के विभिन्न स्थानों एवं आरटीओ कार्यालय में लर्निंग लाइसेंस, लाइसेंस रिनुअल तथा आरसी रिनुअल का कार्य निशुल्क जारी रहेगा।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.