इटारसी। खेल और युवा कल्याण विभाग के द्वारा विकासखंड केसला में तीन स्थानों पर ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है।
30 दिवसीय इस शिविर में 1 मई से बालक एवं विभिन्न खेलों के कौशल सीख रही हैं। इसके अंतर्गत ग्राम जमानी में बालिकाएं कबड्डी का अभ्यास कर रही हैं एवं आपस में ही शो मैच खेल कर कौशल में निपुणता प्राप्त कर रही हैं।
समन्वयक आरती शर्मा ने बताया श्रृंखला में आज टीम देवी अहिल्या एवं टीम दुर्गावती के बीच मैत्री मैच खेला गया जिसमें टीम देवी अहिल्या विजेता रही। इस अवसर पर प्रशिक्षक सुमित यादव एवं रानू सहित सभी खिलाड़ी उपस्थित रहे।









