जगत का उद्धार सत्कर्मों से ही संभव है : साध्वी प्रज्ञा भारती

जगत का उद्धार सत्कर्मों से ही संभव है : साध्वी प्रज्ञा भारती

  • श्याम सुंदर आश्रम की अध्यक्ष साध्वी प्रज्ञा भारती का काले महादेव मंदिर एवं आश्रम पहुंचने पर स्वागत

इटारसी। न्यू यार्ड (New Yard) साईं नगर कॉलोनी (Sai Nagar Colony) स्थित प्रज्ञा श्यामसुंदर आश्रम (Pragya Shyamsundar Ashram) एवं काले महादेव मंदिर ( Kale Mahadev Mandir) पहुंचने पर ट्रस्ट की अध्यक्ष साध्वी डॉक्टर प्रज्ञा भारती (Sadhvi Doctor Pragya Bharti) का श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। प्रज्ञा भारती ने काले महादेव एवं खेड़ापति माता की पूजा की।

इस अवसर पर उन्होंने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि जगत का उद्धार सत्कर्मों से ही संभव है। उन्होंने हाथरस (Hathras) की घटना को दुखद बताया और कहा कि इस तरह की घटनाएं भविष्य में न हों, उसकी चिंता की जानी चाहिए एवं इस तरह के प्रवचनकर्ताओं की शासन को पूरी जांच करना चाहिए। प्रज्ञा भारती ने कहा कि सनातन धर्म के विरोध में बोलने वाले अपनी राजनीतिक रोटी तो सेंक सकते हैं, परंतु सनातन धर्म का कुछ कर नहीं सकते। क्योंकि सनातन धर्म अजर और अमर है।

प्रज्ञा भारती बिहार (Bihar) के छपरा ( Chhapra) जाते समय कुछ समय के लिए इटारसी (Itarsi) रुकी थी और उन्हीं के द्वारा संचालित प्रज्ञा श्याम सुंदर आश्रम और काले महादेव मंदिर पहुंची थी। प्रज्ञा भारती का मंदिर पहुंचने पर मंदिर के पुजारी पंडित नीलेश मिश्रा, धन सिंह ठाकुर, बहादुर सिंह ठाकुर, हरि सिंह ठाकुर, संत सिंह भैसारे, भूपेंद्र विश्वकर्मा, प्रमोद पगारे एवं महिला मंडल ने स्वागत किया।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!