इटारसी। कलेक्टर के निर्देशानुसार अनुविभागीय दंडाधिकारी इटारसी नीलेश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने मिठाई खोवा एवं अन्य दुग्ध उत्पाद विक्रेताओं की जांच हेतु निरीक्षण किए गए। मिष्ठान केन्द्रों के निर्माण स्थल में निरीक्षण किया एवं ब्रेड, कुंद बर्फी, केसर बर्फी, कलाकंद एवं श्री भोग मिठाइयों के नमूने एकत्र किए। इसके अतिरिक्त चलित खाद्य प्रयोगशाला से 22 नमूनों की स्पॉट पर ही जांच की गई।
सभी व्यावसायियों को साफ सफाई के निर्देश दिए । संग्रहित नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर संबंधित विक्रेता के विरुद्ध न्यायालय कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा मावे मिठाईयां आदि खाद्य पदार्थों के निर्माण परिवहन एवं भंडारण पर सतत् निगरानी रखी जा रही है।
कार्यवाही में तहसीलदार शक्ति सिंह तोमर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश एस. दियावार, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी जुबेर काजी एवं अन्य राजस्व अमला उपस्थित रहा।








