इटारसी। शासकीय सांदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, इटारसी के नाम एक और गौरवशाली उपलब्धि जुड़ गई है। विद्यालय के एक प्रतिभाशाली छात्र का चयन 69 वीं राष्ट्रीय शालेय 19 वर्ष बालक/ बालिका सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के लिए किया है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 30 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक नागपुर में आयोजित की जाएगी।
टीकमगढ़ में राष्ट्रीय कोचिंग का प्रशिक्षण
राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए शासन द्वारा विशेष कोचिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है। चयनित छात्र 23 जनवरी से 27 जनवरी 2026 तक टीकमगढ़ में आयोजित पांच दिनी नि:शुल्क राष्ट्रीय कोचिंग शिविर में हिस्सा लेगा, जहां विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा खेल की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस उपलब्धि पर विधायक प्रतिनिधि दीपक अठोत्रा, संस्था प्राचार्य एनपी चौधरी, उप-प्राचार्य उपेंद्र साहू और खेल शिक्षक आलोक चौधरी ने छात्र का उत्साहवर्धन किया।









