सिवनी मालवा। माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार को वार्ड 09 स्थित पार्षद कार्यालय में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती उत्साह और श्रद्धा से मनार्ई। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और वार्डवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
पुष्पांजलि और जयघोष
नगर पालिका अध्यक्ष रितेश रिंकू जैन और वार्ड पार्षद व सभापति ईश्वरदास जमींदार ने संत रविदास जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान जय रविदास के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।
संत रविदास का संदेश
उपस्थित वक्ताओं ने संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे एक महान समाज सुधारक और आध्यात्मिक कवि थे जिन्होंने मन चंगा तो कठौती में गंगा का अमर संदेश दिया। उन्होंने मध्यकाल में जातिवाद और भेदभाव के विरुद्ध आवाज उठाई और प्रेम व समानता का मार्ग दिखाया। उनके द्वारा रचित पावन भजनों को सिख धर्म के पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब में भी स्थान दिया है, जो उनके वैश्विक प्रभाव को दर्शाता है।
इस अवसर पर विजय उरिया, कमलेश लोवंशी, विक्रम सूर्यवंशी, राजू लुधाते, अजीत पटेल, डंपी तंवर, रौनक अग्रवाल सहित वार्ड के अनेक गणमान्य नागरिक और युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










