इटारसी। सर्व ब्राह्मण महिला मंडल संगठन ने ईश्वर रेस्टोरेंट में हर्षोल्लास के साथ हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम किया। शुभारंभ बच्चों ने मनमोहक सरस्वती वंदना प्रस्तुत करके किया।
इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मंडल की महिलाओं और बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शीतल दुबे, चांदनी शुक्ला, पूनम शर्मा, रुचि शर्मा, पूजा पांडे, लीना शर्मा, रुचि पांडे, रत्ना पांडे, कंचन दुबे, निधि तिवारी और राधा शर्मा द्वारा दी गई नृत्य प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। वहीं पूजा तिवारी, गौरी शर्मा, निधि शर्मा और नन्ही समृद्धि दुबे व अश्ररा शुक्ला के नृत्य की विशेष सराहना की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित संरक्षक मंडल की श्रीमती कल्पना शर्मा, इंदिरा तिवारी, माधवी मिश्रा, वंदना ओझा, कुसुम तिवारी और नीलू मिश्रा ने संगठन के प्रयासों की सराहना करते हुए सफल आयोजन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम का सफल संचालन सचिव पूनम तिवारी द्वारा किया गया। महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती रेखा दुबे ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।










