इटारसी। सर्व ब्राह्मण महिला संगठन द्वारा होली मिलन उत्सव मनाया जिसमें भारी संख्या में महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर फूलों की होली खेलते हुए होली की शुभकामना दी। होली मिलन कार्यक्रम संगठन की संरक्षक श्रीमती माधवी मिश्रा, श्रीमती कल्पना शर्मा की उपस्थिति में आयोजित हुआ जिसमें संगठन की गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई।
संगठन की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति शर्मा ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि आप सब के सहयोग से संगठन ने लगातार ऊंचाइयों को छुआ है, यह सब आपके सहयोग से संभव हुआ है। कुछ शख्सियत हमारे बीच हैं जिनके कारण महिला संगठन लगातार आगे बढ़ रहा है। संगठन की संरक्षक श्रीमती कल्पना शर्मा के सम्मान में श्रीमती ज्योति शर्मा ने कहा कि स्पष्टता, परिश्रम, ईमानदारी और सदाचार के इन मानवीय गुना के कारण आज हमें से स्थान पर खड़े हैं, उनका मार्गदर्शन हमें संबल देता है।
संगठन की संस्थापक श्रीमती माधवी मिश्रा को इन पंक्तियों के साथ सम्मान दिया, कि वह ज्यादातर खामोश रहती हैं परंतु कम बोलने वाले, बोलने वाली बहुत कुछ कहती हैं। इस दौरान श्रीमती शर्मा ने संरक्षक साधना दुबे, साधना शिलाकरी इंदिरा तिवारी, नीरू मिश्रा वंदना ओझा के सम्मान में अपने शब्द अर्पित किए। इस अवसर पर रेखा दुबे, पूजा तिवारी, चांदनी शुक्ला, सुनैना रावत, सुनीता जोशी, श्रीमती अजीता शुक्ला, हेमा पुरोहित, अर्चना शर्मा, पूनम तिवारी, राधा लाटा, मोना अवस्थी, मंजुला तिवारी, बीना तिवारी, मधुलिका तिवारी सहित बड़ी तादाद में महिलाओं ने उपस्थित होकर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर फूलों की होली खेली तथा व्यंजनों का लुफ्त उठाया।









