नर्मदापुरम। प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह 11 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासकीय नर्मदा महाविद्यालय में आयोजित योग अभ्यास के कार्यक्रम में शामिल हुए। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशाखापट्टनम से देशवासियों को संबोधित किया तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल से प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं।
नर्मदा महाविद्यालय में आयोजित योग अभ्यास कार्यक्रम में सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया एवं अन्य जनप्रतिनिधि एवं बहुत बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं, स्कूल के विद्याथी, प्रशासनिक अधिकारी और शिक्षकों ने सामूहिक रूप से योग किया।
पुलिस लाइन नर्मदापुरम में योग दिवस का आयोजन

21 जून को पुलिस लाइन, नर्मदापुरम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ (ङ्घशद्दड्ड द्घशह्म् ह्रठ्ठद्ग श्वड्डह्म्ह्लद्ध, ह्रठ्ठद्ग ॥द्गड्डद्यह्लद्ध) रही, जो 11 वॉ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम डॉ गुरकरन सिंह एवं पुलिस लाइन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साह से भाग लिया। योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस बल को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ-साथ समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।
खिलाडिय़ों ने किया योगाभ्यास

इटारसी में योग दिवस पर हॉकी संघ के खिलाडिय़ों ने गांधी स्टेडियम में योग गुरु कैलाश अग्रवाल के नेतृत्व में योग किया। नन्हे खिलाडिय़ों के साथ ही वरिष्ठ खिलाडिय़ों ने भी योगासन, अनुलोम-विलोम सहित सभी आसन किये। इस अवसर पर खिलाडिय़ों को योग से होने वाले फायदे बताते हुए योगाभ्यास को नियमित अपनाने पर बल दिया गया। बच्चों से कहा कि वे नियमित योग करेंगे तो स्वस्थ रहेंगे। इस अवसर पर कोच कन्हैया गुरयानी, वरिष्ठ खिलाड़ी राजू हरदुआ, राजेश पटवा सहित अनेक खिलाड़ी मौजूद रहे।








