---Advertisement---

एसडीएम की पहल, केसला की 17 प्राथमिक शालाओं में बंटी 265 बेंच

By
On:
Follow Us

इटारसी। अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) श्री टी. प्रतीक राव की अनूठी पहल ‘अपना स्कूल अपना बेंचÓ के तहत आज केसला विकासखंड की 17 प्राथमिक शालाओं में 265 बेंचों का वितरण किया गया। यह वितरण समारोह समाजसेवी मोहन खंडेलवाल के विशेष सहयोग से आयोजित हुआ।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सीईओ सोजान सिंह रावत और अनुविभागीय अधिकारी टी. प्रतीक राव थे। उनके साथ तहसीलदार शक्ति सिंह तोमर, जिला परियोजना अधिकारी राजेश जायसवाल, और विकास खंड स्रोत समन्वयक श्रीमती रत्ना सोनिया भी मौजूद थीं।

एसडीएम प्रतीक राव ने बताया कि उन्होंने सरकारी स्कूलों में बच्चों को टाट-पट्टी पर बैठे देखकर बेंचों की कमी महसूस की। उन्होंने शहरों और ग्रामीण इलाकों के बच्चों के बीच इस असमानता को दूर करने का संकल्प लिया और ‘अपना स्कूल अपना बेंच’ अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत पहले भी 200 से अधिक बेंच वितरित की जा चुकी हैं।

इन दानदाताओं ने दिया सहयोग

इटारसी के कई प्रमुख व्यवसायियों ने इस नेक पहल में योगदान दिया। इनमें सौरभ चिमानिया 13 बेंच, संदीप गोठी 27 बेंच, अशोक ललवानी 20 बेंच, राजकुमार नवलानी 30 बेंच, धर्मदास मिहानी 30 बेंच, प्रशांत जैन 20 बेंच, विजय नवलानी, मनोहर लाल चंदवानी 20 बेंच, मोहम्मद जाफर सिद्दीकी 25 बेंच, अर्पित अग्रवाल 60 बेंच दी गईं। इन दानदाताओं के सहयोग से कुल 265 बेंच वितरित की गईं। कार्यक्रम का संचालन केसला विकासखंड साक्षरता सह-समन्वयक श्रीमती सुषमा मौर्य ने किया।

अपने संबोधन में जिला पंचायत सीईओ श्री रावत और अन्य अधिकारियों ने एसडीएम प्रतीक राव की इस पहल को अनुकरणीय और प्रशंसनीय बताया। कार्यक्रम के अंत में सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान बेंच पाने वाले स्कूलों के प्रधान पाठक, शिक्षक और जन शिक्षक भी उपस्थित थे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.