नर्मदापुरम। रेवा सिटी के सिक्योरिटी गार्ड की तीन युवकों ने मिलकर बुरी तरह से पिटाई कर दी। गार्ड ने युवकों से नाम-पता पूछ लिया था जो युवकों को नागवार गुजरा और उन्होंने गार्ड की बुरी तरह से पिटाई कर दी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी।
पुलिस ने गार्ड की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना की शिकायत रेवा सिटी कालोनी के गार्ड रामविलास पिता करण सिंह राजपूत 44 वर्ष, निवासी बैराखेड़ी ने देहात थाना में दर्ज करायी है। पुलिस ने शिकायत पर तरुण गौर, कुलदीप गौर और अमित राजपूत के खिलाफ गाली गलौच, मारपीट का प्रकरण पंजीबद्ध किया है।









